क्रिकेट इतिहास में कई कीर्तिमान बने और टूटे, लेकिन ये शर्मनाक रिकॉर्ड आज तक बरकरार है. आप सभी को हैरानी होगी कि एक गेंद पर 17 रन बन चुके हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में ये शर्मनाक रिकॉर्ड पाकिस्तान के एक तेज गेंदबाज ने बनाया है.

1 गेंद पर 17 रन बनाने के बारे में दुनिया का कोई बल्लेबाज भी सोच भी नहीं सकता, क्योंकि ये एक ऐसा टास्क है जो लगभग असंभव के बराबर है.

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट

कैसे बने 1 गेंद पर 17 रन?

भारत के पूर्व तूफानी ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने 13 मार्च 2004 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेले गए वनडे मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज राणा नवेद उल हसन के एक ओवर में 17 रन बटोर लिए थे. वीरेंद्र सहवाग का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है. वीरेंद्र सहवाग की बात करें तो उनकी बल्लेबाजी करने का अंदाज अलग ही था. वीरेंद्र सहवाग ने साल 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. भारत को अभी तक वीरेंद्र सहवाग जैसा बल्लेबाज नहीं मिल पाया है.

दुनिया का सबसे फिसड्डी गेंदबाज

13 मार्च 2004 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेले गए वनडे मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज राणा नवेद उल हसन ने वीरेंद्र सहवाग के सामने उस ओवर में 3 लगातार नो बॉल की, इसमें से दो गेंदों पर वीरेंद्र सहवाग ने चौके लगाए थे. इसके बाद एक लीगल गेंद पर कोई रन नहीं बना. इसके बाद राणा नवेद उल हसन ने फिर दो गेंदें नो बॉल डाल दीं, इसमें से एक गेंद पर वीरेंद्र सहवाग ने चौका लगाया जबकि दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना. इस तरह राणा नवेद उल हसन के उस ओवर में वीरेंद्र सहवाग को 3 चौकों से 12 रन और 5 नो बॉल से 5 रन अतिरिक्‍त मिल गए, जो कुल 17 रन हो गए थे.

🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ