

रुद्रपुर, 10 मार्च 2026। नगर निगम रुद्रपुर सभागार में नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह एवं नारी शक्ति उत्तराखंडी समूह द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समूह की अध्यक्ष रेनू शर्मा ने की। इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
कार्यक्रम में रेनू शर्मा ने समूह की चार वर्षों की यात्रा को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार छोटे प्रयासों से शुरू हुआ यह समूह आज महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और सम्मान का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि समूह से जुड़ी महिलाएं विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। समूह की अन्य महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस मंच ने उन्हें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
नगर निगम के अधिकारी मनोज कर्नाटक ने समूह की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर विकास शर्मा ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना समाज का विकास संभव नहीं है और ऐसे समूह समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति उत्तराखंडी समूह द्वारा 34 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड की लोकसंस्कृति। ऐपण (Aipan) को बढ़ावा देने वाली दीपा पहाड़ी ( दीपा मटेला) के कार्यों की भी सराहना की गई, जिनके द्वारा बनाए गए। ऐपण (Aipan) देश और विदेशों में उत्तराखंड की संस्कृति को पहचान दिला रहे हैं।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, ममता आर्या, शिप्रा अधिकारी, वार्ड-1 के पार्षद पवन राणा, रंजना सक्सेना, मधुलिका वर्मा, ममता नेगी, पुष्पा, शोभा, सपना, माया, लक्की देवी, पार्वती, संगीता भंडारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के अंतर्गत कार्यरत नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल कर रहा है। आनंद विहार, वार्ड नंबर-01 फुलसुंगा में संचालित यह समूह महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहा है।
समूह की महिलाएं पारंपरिक कुमाऊँनी ड्रेस, विभिन्न प्रकार की दालें, जूट से बने उत्पाद, लड्डू गोपाल के आकर्षक वस्त्र तथा अन्य हस्तनिर्मित सामग्री तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों की स्थानीय बाजार में अच्छी मांग है, जिससे समूह से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ रही है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।
समूह में अध्यक्ष रेनू शर्मा, सचिव मधुलिका वर्मा तथा कोषाध्यक्ष पुष्पा बजेठा के नेतृत्व में महिलाएं सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। समूह से जुड़ी अन्य सदस्यों में हीरा पांडे, गीता देवी, शोभा देवी, नीलू, मंजू बिष्ट, अनिता रानी, अनीता देवी, नीमा बिष्ट, प्रियंका आर्य और गीता उप्रेती शामिल हैं, जो सामूहिक प्रयासों से विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही हैं।
नगर निगम की संगठनकर्ता ममता आर्या तथा सिटी मिशन मैनेजर मनोज कुमार के मार्गदर्शन में समूह निरंतर प्रगति कर रहा है। यह स्वयं सहायता समूह आज महिलाओं के लिए आजीविका का मजबूत आधार बनकर अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रहा है।
रुद्रपुर में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह और न्यू आधार संगठन की अध्यक्ष रेनू शर्मा ने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की थी। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना की गई। महिला संगठनों की पदाधिकारियों ने महिलाओं से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। अंत में सभी महिलाओं ने समाज में समानता, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।




