रामनगर में UKD की संगठनात्मक बैठक, नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

Spread the love

रामनगर (नैनीताल)। 61 विधानसभा क्षेत्र रामनगर में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से स्थानीय ड्राइव एंड डिलाइट रेस्टोरेंट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन केंद्रीय महामंत्री राकेश चौहान द्वारा किया गया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


बैठक में केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट, युवा केंद्रीय मीडिया प्रभारी आयुष रावत, केंद्रीय सचिव श्याम सिंह नेगी, युवा प्रकोष्ठ रानीखेत के जिला अध्यक्ष ललित अधिकारी, जिला महामंत्री हरीश रोतेला, सल्ट विधानसभा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट एवं ग्राम प्रधान भुवन सत्यवली सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान संगठन विस्तार अभियान के तहत कई नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। महेश करगेती को रामनगर नगर अध्यक्ष, अमित शर्मा को मीडिया प्रभारी, ज्वाला प्रसाद को मालधन चौड़ ब्लॉक अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह जीना को ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा किशन लाल को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और प्रदेश की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प दोहराया। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे एकजुट होकर पार्टी को प्रदेशभर में सशक्त बनाने के लिए कार्य करें।


Spread the love