खुफिया एजेंसियों ने राजधानी दिल्ली और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में संभावित खालिस्तानी आतंकी हमले को लेकर एक बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। खतरे को देखते हुए खुफिया एजेंसियां और प्रशासन अलर्ट हो गया है और सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

Spread the love

आतंकवादी आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील जगहों को निशाना बना सकते हैं, विशेषकर भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे मंदिर और रेलवे स्टेशन।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

दरअसल खुफिया एजेंसियों को ऐसे ईमेल की जानकारी मिली हैं जिनमें खालिस्तानी आतंकी हमले की चेतावनी दी गई है। एजेंसियां इस ईमेल को गंभीरता से ले रही है और किसी भी तरह की चूक नहीं होने देना चाहती। ईमेल में खासतौर पर मंदिरों, सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशन, पुलिसकर्मियों और नेताओं को टारगेट करने की बात कही गई है।

मीडिया  रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस अब इन धमकी भरे ईमेल की जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में खालिस्तानी समर्थक किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। खुफिया एजेंसियों ने उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। ईमेल मिलने के बाद उत्तराखंड पुलिस और दिल्ली पुलिस भी अलर्ट मोड पर हैं। दोनों ही राज्यों में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।


Spread the love