आतंकवादी आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील जगहों को निशाना बना सकते हैं, विशेषकर भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे मंदिर और रेलवे स्टेशन।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
दरअसल खुफिया एजेंसियों को ऐसे ईमेल की जानकारी मिली हैं जिनमें खालिस्तानी आतंकी हमले की चेतावनी दी गई है। एजेंसियां इस ईमेल को गंभीरता से ले रही है और किसी भी तरह की चूक नहीं होने देना चाहती। ईमेल में खासतौर पर मंदिरों, सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशन, पुलिसकर्मियों और नेताओं को टारगेट करने की बात कही गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस अब इन धमकी भरे ईमेल की जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में खालिस्तानी समर्थक किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। खुफिया एजेंसियों ने उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। ईमेल मिलने के बाद उत्तराखंड पुलिस और दिल्ली पुलिस भी अलर्ट मोड पर हैं। दोनों ही राज्यों में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
