INC मान्यता और डिग्री की मांग को लेकर बीएससी नर्सिंग व जीएनएम छात्रों का प्रदर्शन, भविष्य सुरक्षित करने की उठाई आवाज

Spread the love


किच्छा। सूरजमल विश्वविद्यालय, किच्छा के बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के विभिन्न बैचों के छात्र-छात्राओं ने भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) से मान्यता प्राप्त डिग्री उपलब्ध कराने और सभी बैचों को INC अप्रूवल दिलाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। छात्रों ने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों से उन्हें लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


छात्रों का कहना है कि 25 जून को हुए समझौते के बावजूद उसकी प्रति छात्रों और अभिभावकों को उपलब्ध नहीं कराई गई। उनका आरोप है कि निर्धारित तिथि पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन छात्रों से मिलने भी नहीं पहुंचे और कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि चेयरमैन की ओर से “जिसे पढ़ना है पढ़ो, नहीं तो केस कर दो” जैसी टिप्पणी की गई, जबकि 29 जून को कुलपति द्वारा पुलिस केस की चेतावनी दिए जाने से छात्रों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया।
छात्र-छात्राओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कॉलेज प्रबंधन द्वारा किए गए लिखित आश्वासनों और समझौते का पालन सुनिश्चित कराने, 25 जून के समझौते की प्रति उपलब्ध कराने तथा सभी नर्सिंग और जीएनएम बैचों को भारतीय नर्सिंग परिषद की मान्यता एवं INC अप्रूव्ड डिग्री दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि उनका शैक्षणिक समय, आर्थिक संसाधन और भविष्य दांव पर लगा है, इसलिए जल्द समाधान किया जाए।

क्रमश………………


Spread the love