विधायक शिव अरोरा ने खेड़ा में चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं, कबीर जयंती पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Spread the love


रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने वार्ड संख्या 19 खेड़ा में चौपाल लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और उन्होंने सड़क, नाली, पेयजल समेत विभिन्न जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उनका वार्ड संख्या 19 खेड़ा में समय-समय पर प्रवास होता रहा है और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सीसी सड़क निर्माण, मंदिरों के सौंदर्यीकरण सहित कई विकास कार्य कराए गए हैं। विशेष रूप से प्राचीन चामुंडा मंदिर में हाल का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने मंदिर में विकास कार्य कराया है। उनका संकल्प है कि आस्था के केंद्र मंदिर भव्य और सुविधायुक्त बनें, इसलिए रुद्रपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विधायक ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि शेष विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाएगा।
इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, पार्षद सुनील वाल्मीकि, अनिल शर्मा, मनीष गुप्ता, नमन चावला, विक्की वाल्मीकि, वीरेंद्र शर्मा, अरुण, निक्का, सतीश वाल्मीकि, जगदीश नारंग, सुरेखा, रामवती, प्रतिभा, प्रभा देवी सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में संत शिरोमणि कबीर दास की जयंती पर विधायक शिव अरोरा ने रमपुरा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास के विचार और दोहे आज भी समाज को सत्य, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि रमपुरा में बड़ी संख्या में कबीरपंथी समाज के लोग निवास करते हैं, जिनकी संत कबीर दास के प्रति गहरी आस्था है। विधायक ने सभी से संत कबीर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, मुकेश पाल, गिरीश पाल, धर्म सिंह कोली, राज कोली, नाथूलाल, परमेश्वरी कोली, चन्द्रसेन कोली, खुशबू, राम प्रकाश, किशन कोली, जितेंद्र मौर्य, छाया शर्मा, सन्नी पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love