आतंकवाद सिर्फ पाक तक ही सीमित नहीं है इसकी जड़े कई देशों तक फैली हुई हैं. वहीं जहां इनका दिल मार-काट करने पर नहीं पसीजता वहीं महिलाओं संग अत्याचार और दुष्कर्म करने में भी इन्होने हैवानियत की हर एक हद पार की है.

Spread the love

वहीं आज हम आपको बताएंगे कि कैसे ये मासूम लड़कियों को अगवा करते हैं और हवस का शिकार बनाते हैं. जानकारी के मुताबिक इराक की दो यज़ीदी लड़कियों ने ISIS आतंकवादियों के हाथों टॉर्चर और बेरहमी की चौंकाने वाली कहानियाँ बताई हैं.

नहीं मानती थीं बात तो…

उनका कहना है कि उन्होंने उन्हें उनके घरों से किडनैप किया और ज़बरदस्ती सेक्स स्लेव बना दिया. जी हाँ! दोनों लड़कियाँ इराक के एक रिफ्यूजी कैंप में रह रही हैं. जिनमे एक 19 साल की लड़की, जिसे बंधक बनाया गया था उसने कहा कि उसे खरीदने वाले पहले आदमी ने उसके साथ रेप किया. अगर वो मना करती, तो वो उसके एक साल के बच्चे को बुरी तरह पीटता था.

लगाते थे मॉर्फिंग का इंजेक्शन

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक और 25 साल की लड़की ने कहा कि आतंकवादियों ने उसे कई बार बेचा. इतना ही नहीं वो उसे मॉर्फिन का इंजेक्शन लगाते और बेहोश रखने और शोर मचाने से रोकने के लिए बिस्तर से बाँध देता था. एक आतंकवादी ने उसे इतनी बुरी तरह पीटा कि वो दो महीने तक खड़ी नहीं हो सकी. इतना ही नहीं, सबसे खूबसूरत लड़कियों को नंगा करके गुलामों के बाज़ारों में बहुत ज़्यादा दामों पर नीलाम किया जाता है. 19 साल की यज़ीदी महिला ने कहा कि उसे पिछले साल अगस्त में उत्तरी सिंजर के एक गाँव से किडनैप किया गया था. 30 कारों में आए आतंकवादियों ने उसके घर पर हमला किया और उसे, उसके पति और उसके बच्चे को किडनैप कर लिया.

इतना ही नहीं, आतंकवादी उसे 50 मील दूर ताल-अफ़र में बंधक बनाकर ले गए, जहाँ उसका पति अलग रहता था. बाद में उसे एक 50 साल के आतंकवादी को बेच दिया गया. उसे लगभग 200 दूसरी औरतों के साथ एक स्कूल में नीलाम कर दिया गया. उसने कहा कि उसने अपने बच्चे की खातिर सब कुछ सहा. इस यज़ीदी औरत को बाद में मोसुल में एक आतंकवादी को बेच दिया गया.


Spread the love