बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ की हत्‍या के मामले में एक अहम सुराग सामने आया है. यह सुराग इस बात की तरह इशारा कर रहा हैं कि हत्‍या की साजिश में शामिल अपराधियों और उनके आकाओं के कनेक्‍शन पाकिस्‍तान से भी हो सकते हैं.

Spread the love

दरअसल, पाकिस्‍तान से इस कनेक्‍शन का आधार बनी है वह पिस्‍टल, जिसका इस्‍तेमाल चंद्रनाथ की हत्‍या के लिए किया गया था.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

सूत्रों के अनुसार, चंद्रनाथ की हत्‍या के लिए हत्‍यारों ने ऑस्ट्रिया-निर्मित ग्लॉक पिस्‍टल G43x का इस्‍तेमाल किया था. इसी सेमी ऑटोमैटिक पिस्‍टल से चंद्रनाथ को एक दर्जन से अधिक गोलियां मारी गई थी. घर से महज 200 मीटर हुई इस सनसनीखेज वारदात में हत्‍यारों ने चंद्रनाथ के सिर, सीने और पेट में गोलियां मारी गईं थीं. बताया जा रहा है कि अत्‍यधिक खून बह जाने की वजह से चंद्रनाथ मौके पर ही बेहोश हो गए थे.

वहीं, वारदात के बाद जब उन्‍हें अस्‍पताल पहुंचा गया, तो डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. पूरी वारदात के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों को कुछ खाली कारतूस मिले. इन्‍हीं कारतूसों की मदद से सुरक्षा एजेंसियों को यह पता चल सका हत्‍या के लिए ऑस्ट्रिया-निर्मित ग्लॉक पिस्‍टल G43x का इस्‍तेमाल किया गया था. यह एक ऐसी पिस्‍टल है, जिसने हत्‍याकांड में शामिल हत्‍यारों का पाकिस्‍तान से संबंध होने का इशारा कर दिया है.

क्‍यों हत्‍यारों के पाकिस्‍तान से संबंध होने की हो रही बात?
सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, ऑस्ट्रिया-निर्मित ग्लॉक पिस्‍टल G43x की बिक्री भारत में नहीं होती है. साथ ही, इस पिस्‍टल की कीमत लाखों में है. ऐसे में, किसी सामान्‍य क्रिमिनल के लिए इस लाखों की कीमत वाली पिस्‍टल का खरीदा बेहद मुश्किल है. संभव है कि हत्‍या की सुपारी देने वाले साजिशकर्ताओं ने हत्‍यारों को यह विदेशी पिस्‍टल मुहैया कराई हो. उन्‍होंने बताया कि बीते कुछ समय में देखा गया है किस इस खास पिस्‍टल को बीते कुछ समय से पाकिस्‍तान से तस्‍करी के जरिए भारत भेजा जा रहा है.

किस आधार पर पाकिस्‍तान से कनेक्‍शन की हो रही है बात?
सुरक्षा बल से जुड़े सीनियर ऑफिसर ने बताया कि यह बहुत पुरानी बात नहीं है. करीब डेढ़ महीने पहले 26 मार्च को सुरक्षा एजेंसियों ने भारत पाकिस्‍तान बॉर्डर से 10 विदेशी पिस्‍टल बरामद की थीं. इन पिस्‍टल में तुर्की में बनी एक जिगाना (Zigana), अमेरिका में बनी दो बेरेटा पिस्‍टल, चीन में बनी नोरिन्को के साथ यही ऑस्ट्रिया में बनी ग्‍लोक पिस्‍टल बरामद की गई थी. अब इस बात में कोई शक नहीं है कि पाकिस्‍तान से इस पिस्‍टल की सप्‍लाई अवैध तरीके से की जा रही है.

हत्‍यारों के पास तक कैसे पहुंची यह विदेशी पिस्‍टल
अब यह पिस्‍टल पंजाब के रास्‍ते आई या बांग्‍लादेश के रास्‍ते यह जांच का विषय है. सवाल यह भी है कि हत्‍यारों को वारदात को अंजाम देने के लिए लाखों की पिस्‍टल किसने दी. साथ ही, बड़ा सवाल यह भी है कि ऐसा कौन है, जिसके संबंध पाकिस्‍तान के साथ हैं और उसने इस हत्‍याकांड को अंजाम देने के लिए इस पिस्‍तौल को सीमा पर से पश्चिम बंगाल तक लेकर आया.

about:blank


Spread the love