द्वाराहाट, 14 जून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) कार्यालय द्वाराहाट में शनिवार को एक गरिमामय सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के नव नियुक्त केंद्रीय संगठन मंत्री श्री वीरेन्द्र सिंह बजेठा तथा वरिष्ठ नेता श्री जगदीश चन्द्र भट्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दोनों नेताओं को माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य आंदोलन की मूल भावना को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है और प्रदेश के जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने वाला एकमात्र क्षेत्रीय राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
नव नियुक्त केंद्रीय संगठन मंत्री श्री वीरेन्द्र सिंह बजेठा ने अपने संबोधन में पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए दायित्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मूल समस्याओं जैसे पलायन, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, शिक्षा व्यवस्था तथा पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए उत्तराखंड क्रांति दल निरंतर संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।
वरिष्ठ नेता श्री जगदीश चन्द्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राज्य आंदोलन की विचारधारा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के पीछे जो सपने और उद्देश्य थे, उन्हें पूरा करने के लिए क्षेत्रीय दलों की भूमिका आज भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि सेवा निवृत्त पूर्व सैनिक श्री महेंद्र सिंह रौतेला ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा पार्टी परिवार में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्री रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा किए जा रहे प्रयासों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री विपिन चन्द्र पंत द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और सहयोग की भावना के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाना चाहिए।
सम्मान समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर जनता के बीच सक्रिय रहेगा तथा युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने का अभियान तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर यूकेडी ब्लॉक अध्यक्ष श्री लाल सिंह बिष्ट, यूकेडी नगर अध्यक्ष श्री सुशील कुमार साह, सेवा निवृत्त गुरुजी श्री बहादुर सिंह बिष्ट, श्री हिम्मत सिंह अधिकारी, श्री जगदीश भण्डारी, श्री प्रेम सिंह राणा, श्री गोपाल सिंह, श्री दान सिंह, श्री भुवन चौधरी, पूर्व ग्राम प्रधान देरी श्री कृपाल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने उत्तराखंड के समग्र विकास, पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा राज्यहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प भी दोहराया।
समारोह का वातावरण पूरे समय उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी बना रहा। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
जय पहाड़, जय पहाड़ी।
उत्तराखंड क्रांति दल जिंदाबाद।
– सुशील कुमार साह
नगर अध्यक्ष, उत्तराखंड क्रांति दल, द्वाराहाट
