चम्पावत, 16 जून। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जाधारी माननीय हुकम सिंह कुंवर 18 जून 2026 को जनपद चम्पावत के भ्रमण पर रहेंगे।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत प्रातः 11 बजे चम्पावत स्थित भाजपा जिला कार्यालय में उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
इसके उपरांत दोपहर 2 बजे लोहाघाट डाक बंगले में राज्य आंदोलनकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी दौरान पत्रकार वार्ता भी प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम की सूचना संबंधित पदाधिकारियों, राज्य आंदोलनकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रेषित कर दी गई है।
