स्व. केतनलाल साह को न्याय दिलाने की मांग को लेकर UKD युवा प्रकोष्ठ ने की प्रेस वार्ता

Spread the love

“स्व. केतनलाल साह को न्याय दिलाने की लड़ाई में UKD मजबूती से खड़ा : भुवन बिष्ट”
“अन्याय के खिलाफ एकजुट उत्तराखंड, दोषियों को मिले कठोर सजा रोशन बिष्ट


रुद्रपुर, 17 जून 2026। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) युवा प्रकोष्ठ द्वारा स्वर्गीय केतनलाल साह के साथ हुई निर्मम घटना के विरोध तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को रुद्रपुर स्थित उत्तराखंड क्रांति दल कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड।


प्रेस वार्ता में युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि स्व. केतनलाल साह के साथ हुई घटना अत्यंत दुखद एवं अमानवीय है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र सख्त सजा दिलाने की मांग की।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रोशन बिष्ट, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष Yuva prakoshth मुकुल सिंह रावत, उत्तराखंड क्रांति दल के नेता एवं केंद्रीय महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ दीपक कुमार चराया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेशभर में जिला, विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जा रही प्रेस कॉन्फ्रेंसों के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाने तथा स्व. केतनलाल साह को न्याय दिलाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उत्तराखंड क्रांति दल ने सभी सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से भी इस न्याय की लड़ाई में सहयोग करने की अपील की।


Spread the love