जुलाई में गजकेसरी योग का निर्माण 14 जुलाई की शाम से होने जा रहा है. कर्क राशि में चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति की युति से गजकेसरी योग बनने वाला है.

Spread the love

उस समय चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में विराजमान होंगे और गुरु 2 जून से ही कर्क में हैं. इन दोनों की युति से यह अद्भुत राजयोग बन रहा है. गजकेसरी में गज का अर्थ हाथी और केसरी यानि सिंह से है. 14 जुलाई से बनने वाला गजकेसरी योग कुछ राशियों के लिए शुभ हो सकता है, इससे उनकी किस्मत खुल सकती है.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

जुलाई में गजकेसरी योग कब से कब तक है?

14 जुलाई को कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर शाम को 6 बजकर 48 मिनट पर होगा. उस समय ही कर्क में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बनेगा. कर्क राशि में चंद्रमा की उपस्थिति 16 जुलाई को शाम 07 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. उसके बाद से चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. तब गजकेसरी योग खत्म हो जाएगा.

गजकेसरी योग के फायदे

गजकेसरी योग बनने से धन, सुख, सुविधाओं, पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होती है. इसके अलावा व्यक्ति को करियर में उन्नति का मौका मिलता है. शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. बुद्धि, पराक्रम और साहस में भी वृद्धि होती है.

इन 5 राशिवालों की खुलेगी किस्मत!

मेष: गजकेसरी योग वाले दिनों में मेष राशि के लोगों को नई नौकरी का मौका मिल सकता है. इस दिन आप जॉब के अवसर को तलाश करके आगे बढ़ सकते हैं. आपको सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है क्योंकि समय अनुकूल रहेगा. अपने काम को दिखाने का मौका मिलेगा. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लोगों का सहयोग प्राप्त होगा.

कर्क: कर्क राशिवालों को मेहनत करनी होगी, जो करियर में आपके लिए नई संभावनाएं और सफलताएं दिला सकती है. इन दिनों में आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है, इससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. बिजनेस करने वालों को पैसे कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे. अपनी योजनाओं को लागू करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें. निवेश या धन से जुड़े फैसले सोच समझकर लें.

सिंह: सिंह राशिवाले जिस मौके की तलाश में थे, वह उनको इन 3 दिनों में मिल सकता है. करियर में आने वाले इस महत्वपूर्ण अवसर को पहचानें और काम करें. सफलता प्राप्त होगी. आपका सोशल नेटवर्क मजबूत होगा और लोग आपसे प्रभावित होंगे. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा. रिश्ते मधुर और मजबूत होंगे. हालांकि इस बीच सेहत का ध्यान रखें.

धनु: धनु राशिवालों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे और आपका जीवन खुशियों से भरा होगा. इस समय में आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ेंगे. इस समय में आपकी किसी खास व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है, जो आपके लिए खुशियां ला सकता है. धन के मामले में समय अनुकूल रहेगा. निवेश और धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.

मीन: मीन वालों को करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. कार्यस्थल पर लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे और बॉस भी खुश रहेंगे. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और पार्टनर का पूरा सहयोग होगा. मन को शांत रखें और तनाव से दूर रहें. इन दिनों में आप कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का भी ध्यान रखना चाहिए. नकारात्मक लोगों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा.


Spread the love