एक्ट्रेस साई पल्लवी अपने हिंदी बोलने के स्टाइल की वजह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं. दरअसल उनकी आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ के प्रमोशन इवेंट में एक हल्के से पल ने अचानक सोशल मीडिया पर एक अलग ही मोड़ ले लिया.

Spread the love

1 मई को फिल्म की रिलीज से पहले, मेकर्स ने मुंबई में ‘एक दिन की महफिल’ नाम से एक म्यूजिकल शाम ऑर्गेनाइज किया, जो फिल्म को सेलिब्रेट करने वाला एक लाइव परफॉर्मेंस इवेंट था.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

इस इवेंट के दौरान, साई पल्लवी ने दर्शकों, पैपाराजी और मेहमानों से हिंदी में बात करने की कोशिश की. हालांकि उन्हें हिंदी बोलने में थोड़ी दिक्कत हुई और उन्होंने खुले तौर पर मान लिया कि उनकी हिंदी “उतनी अच्छी नहीं है”. जैसे ही उनके हिंदी बोलने के वीडियो ऑनलाइन सामने आए, सोशल मीडिया यूजर्स के एक तबके ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

इंटरनेट पर आए ऐसे रिएक्शन

X पर क्लिप शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “मिलिए साई पल्लवी से: जो हिंदी के बुनियादी शब्द भी नहीं बोल सकतीं और अब वह ‘रामायणम्’ में सीता माता का किरदार निभा रही हैं.” यह इशारा नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायणम्’ में उनके रोल की तरफ था. एक यूजर ने कास्टिंग के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए लिखा, “नितेश तिवारी ने साई पल्लवी को सीता मां के रोल के लिए कास्ट करते समय आखिर क्या सोचा था, जो ठीक से हिंदी भी नहीं बोल सकतीं? बहुत ही घटिया कास्टिंग है यार.”


Spread the love