मुंबई पुलिस ने दक्षिण मुंबई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ी और खौफनाक साजिश को नाकाम करने की बात कही है। पुलिस ने शनिवार को पुणे के एक 39 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने शिया समुदाय के मुहर्रम जुलूस में चूहों को मारने वाला जहर से भरे कैप्सूल बांट रहा था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का मकसद जुलूस में शामिल लोगों को बड़े पैमाने पर जहर देकर नुकसान पहुंचाना था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान फैयाज प्रेमजी के रूप में हुई है। […]

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल खरीदकर उन्हें बांग्लादेश और नेपाल पहुंचाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है.

पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये कीमत के 325 हाई-एंड मोबाइल फोन बरामद किए हैं. अवतार सिंह […]

28 June to 4 July 2026: मेष (Aries)-(चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि वाले जातकों का समय मिला-जुला हो सकता है।

जातक अपनी कर्मठता से स्थितियों को अनुकूल बनाने का प्रयास कर सकता है। कई महत्वपूर्ण चुनौतियों के साथ जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी […]

उत्तराखंड ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा इस बार 29 जून को पड़ रही है. इसी दिन वट सावित्री पूर्णिमा का भी पर्व मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में भी इस पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है.

इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कला में दिखाई देता है और ज्येष्ठ मास समाप्त होकर आषाढ़ माह की शुरुआत होती है. ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति का असर सभी 12 राशियों […]

पुरी जगन्नाथ मंदिर (Puri Jagannath Temple) में स्नान पूर्णिमा यानी स्नान यात्रा ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण उत्सव है, जो प्रसिद्ध रथ यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है.

इस दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को 108 कलशों के पवित्र जल से स्नान कराया जाता है. ओडिशा के पुरी में स्नान पूर्णिमा के मौके पर जगन्नाथ मंदिर में […]

कर्मचारी नेता एवं राज्य आंदोलनकारी पान सिंह नेगी तथा दिनेश जोशी के निधन पर हुकुम सिंह कुंवर ने जताया गहरा शोक

Pan Singh Negi आंदोलनकारी सम्मान परिषद, उत्तराखंड सरकार के अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर एवं उक्रांद नेता पूर्व विधायक नैनीताल नारायण सिंह जंतवाल ने कर्मचारी नेता एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी पान […]

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में 16 जून को तलवार से जानलेवा हमला करने के आरोपित चार निहंगों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत से की जमानत मिल गई है।

इनमें सतविंदर सिंह, अजय सिंह, जसप्रीत सिंह न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि घायल निहंग मनप्रीत सिंह का पुलिस निगरानी में एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। तीनों आरोपितों को […]

क्या Samsung Galaxy F55 खरीदना सही फैसला था? मदरबोर्ड खराब होने की शिकायतों ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की चिंता(विशेष रिपोर्ट)

रुद्रपुर,भारत में स्मार्टफोन बाजार में Samsung एक प्रतिष्ठित नाम है। वर्षों से कंपनी ने खुद को भरोसेमंद ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। लेकिन हाल के समय में कुछ […]

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में शुक्रवार देर रात पौड़ी चुंगी क्षेत्र में ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। स्थानीय युवकों और राजस्थान से आए यात्रियों के बीच हुई मारपीट में तीन स्थानीय युवक घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने राजस्थान से आए 10 यात्रियों को हिरासत में लेकर कोतवाली की हवालात में बंद कर दिया। वहीं बड़ी संख्या में स्थानीय युवक कोतवाली पहुंच गए […]

खुफिया एजेंसियों ने राजधानी दिल्ली और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में संभावित खालिस्तानी आतंकी हमले को लेकर एक बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। खतरे को देखते हुए खुफिया एजेंसियां और प्रशासन अलर्ट हो गया है और सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

आतंकवादी आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील जगहों को निशाना बना सकते हैं, विशेषकर भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे मंदिर और रेलवे स्टेशन। अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल […]