जानकारी के मुताबिक सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनो वाला ने बताया कि इससे पहले 29 अक्टूबर यानी गुरुवार को लिबेरिया के झंडे वाले एक जहाज पर मिसाइल अटैक किया गया था। इसमें भी दो भारतीय क्रू मेंबर थे। उन्होंने कहा कि दोनों जहाजों पर सवार सभी 29 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिप मैनेजमेंट कंपनियों के साथ मिलकर लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ब्रिटेन की समुद्री एजेंसी यूकेएमटीओ ने बताया कि उसे एक अन्य जहाज के कैप्टन से सूचना मिली है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज में आग लग गयी। एजेंसी ने आग लगने के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और न ही किसी के हताहत होने की कोई खबर दी।
ईरान बोला- बिना अनुमति जा रहे थे जहाज
एजेंसी ने बताया कि जलते हुए जहाज को खासाब के उत्तर में लगभग नौ नॉटिकल मील (17 किमी) दूर देखा गया। खासाब ओमान का एक शहर है जो जलडमरूमध्य के पास स्थित है। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल और प्राकृतिक गैस आपूर्ति के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। फरवरी में पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से, ईरान ने इस जलमार्ग पर अपना नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश की है और उन जहाजों पर हमले किए हैं, जिनके बारे में उसका आरोप है कि वे बिना अनुमति के इस जलडमरूमध्य से गुजर रहे थे।
