रुद्रपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Spread the love


रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा रुद्रपुर की संगठनात्मक बैठक रविवार को वीनस होटल में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


बैठक के मुख्य वक्ता रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की परीक्षा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत देश का सबसे मजबूत संगठन बना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क स्थापित कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की विचारधारा पर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा टीम भावना के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक सुरेश कोहली ने आगामी विधानसभा चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क अभियान तथा संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन कर संगठन को और मजबूत बनाए।
बैठक में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, जिला उपाध्यक्ष शालिनी बोरा, भाजपा नेत्री मीना शर्मा, प्रीत ग्रोवर, राकेश सिंह, उपेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मुकेश पाल, धीरज गुप्ता, सुदर्शन विश्वास सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति ने किया।
बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


Spread the love